बॉलीवुड जगत के पॉवर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। फ़ैस इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटाती है और इन्हें दीपवीर के नाम से जाना जाता है। हम सभी जानते हैं कि इस समय रणवीर, दीपिका के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तस्वीरें सिम्बा अभिनेता के इंस्टाग्राम अकाउंट से गायब हो गई हैं। इस जोड़े ने नवंबर 2018 में अपनी शादी की दिल छू लेने वाली तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की थी लेकिन अब उनके अकाउंट से शादी की तस्वीरें डिलीट हो गई हैं। रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण को शादी के पाँच साल हो गए हैं। अब उनकी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम ग्रिड का हिस्सा नहीं हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि तस्वीरें उसने हटाई हैं या कैसे हटी है, लेकिन अब उनकी शादी की तस्वीरें अकाउंट से डिलीट कर दिए गए हैं। वर्तमान में, रणवीर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 133 पोस्ट हैं, जिसमें पहली पोस्ट जनवरी 2023 की है। रणवीर की टाइम लाइन पर अभी भी दीपिका के साथ की अन्य हालिया तस्वीरें मौजूद हैं।
सोशल मीडिया से गायब हो गई हैं ‘दीपवीर’ की शादी की तस्वीरें
